फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) की बैठक के दौरान संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं जिलामहामंत्री विमलेश मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शिवम दुबे को युवा जिलाध्यक्ष, सभासद अनिल तिवारी को फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष तथा रामवीर चौहान को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया। नई जिम्मेदारियों की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष शिवम दुबे ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य युवा व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़कर उनकी भागीदारी बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की ऊर्जा और नई सोच को संगठन से जोड़ना आवश्यक है, जिससे व्यापारियों की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद के प्रत्येक बाजार में जाकर युवा व्यापारियों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें संगठन की नीतियों एवं गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। वहीं फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष बनाए गए अनिल तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन की सदस्यता दिलाकर व्यापार मंडल को मजबूत बनाया जाएगा। यदि किसी व्यापारी के साथ अन्याय या उत्पीड़न होता है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा और उनकी हर लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
व्यापार मंडल में शिवम दुबे की युवा जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, अनिल तिवारी को नगर अध्यक्ष की कमान
:
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



