फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के खटकपुरा इज्जत खां मोहल्ले में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने 58 वर्षीय महिला फरबीन बेगम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल फरबीन को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गुरुवार देर रात की है। 58 वर्षीय फरबीन बेगम पत्नी गुलजार खां अपने घर पर थीं। रात करीब 12:30 बजे बच्चों के बीच हुए विवाद को मोहल्ले वालों ने सुलझा दिया था और शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे, हमजा पुत्र निजामुद्दीन, निजामुद्दीन पुत्र बुद्दू, इमरान शरीक, चंदू पुत्र बुद्दू और उनके दो अन्य साथी लाठी-डंडे व रॉड लेकर फरबीन के घर के दरवाजे पर आए। उन्होंने गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब फरबीन बेगम ने इसका विरोध किया, तो वे जान से मारने की नीयत से घर में घुस गए। हमलावरों ने फरबीन बेगम के सिर पर डंडे और रॉड से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं और बेहोश हो गईं। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। फरबीन बेगम को तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सिटी स्कैन कराई जाएगी। शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि तहरीर मिल गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
वृद्ध महिला पर रॉड से हमला, गंभीर घायल
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



