फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली ख्याली कूंचा में मंगलवार दोपहर एक कारोबारी के आवास पर अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने घर में जांच-पड़ताल की, लेकिन किसी भी अधिकारी ने छापेमारी के उद्देश्य या जांच के विषय में जानकारी देने से इनकार कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे के बाद अधिकारियों की टीम कारोबारी के आवास पर पहुंची। टीम का नेतृत्व कथित रूप से सीएसटी अधिकारी सुधांशु कर रहे थे। उनके साथ कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। टीम ने घर के भीतर काफी देर तक जांच की और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही कारोबारी के अधिवक्ता रामजी बाजपेई भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से छापेमारी के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित परिवार ऑनलाइन कारोबार से जुड़ा हुआ है। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि परिवार का आलू कारोबार से भी संबंध है। हालांकि इस संबंध में किसी विभागीय अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
ऑनलाइन कारोबारी के घर छापेमारी, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



