भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार

0
58

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष अली कायम को कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की आशंका के तहत हिरासत में लेकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि तहसील परिसर में समर्थकों के साथ नारेबाजी किए जाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बन रही थी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार अली कायम अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई और आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं अली कायम ने गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए कहा कि संगठन का कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पहले से तय था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सूचना प्रशासन को दो दिन पूर्व ही दे दी गई थी और वह किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने तहसील पहुंचे थे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]