श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य और दिव्य आयोजन आज से होगा शुरू

0
37

फर्रुखाबाद:(नगर संबाददाता) फर्रुखाबाद के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नून्हाई स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का कार्य पूर्ण हो गया है। मंदिर में स्थापित होने वाले श्रीराम केसरी विग्रह की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जयपुर के प्रख्यात शिल्पियों द्वारा निर्मित विग्रह मंदिर परिसर में पहुंच चुका है तथा शुभ मुहूर्त भी निर्धारित कर दिया गया है। मंदिर समिति के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार 15 जून को विधि-विधान से पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा। इसके बाद मंगलवार,16 जून को श्रीराम विग्रह की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजन के रूप में बुधवार 17 जून को वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं गुरुवार,18 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।
मंदिर समिति एवं श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]