फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका परिषद सभासद संघ का गठन रविवार को शहर स्थित रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से सभासद कृष्ण मोहन शर्मा उर्फ नन्हे पंडित को जिलाध्यक्ष तथा शक्ति सिंह कुशवाहा उर्फ लाला भैया को जिला महामंत्री चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में मनोज अग्रवाल (अध्यक्ष पति) को मार्गदर्शक, जबकि संत कुमार बाथम, आलोक मिश्रा, बृजेश शुक्ला, रफी अंसारी, असलम अंसारी, विश्वनाथ राजपूत, नीलम अग्निहोत्री, अनिल यादव और धर्मेंद्र कनौजिया को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा विजय अनुरागी को कोषाध्यक्ष, शक्ति सिंह कुशवाहा को महामंत्री तथा लाइक रेन, सचिन, सुमन और सुनीता कनौजिया को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी प्रकार संजीव वाजपेयी, गुलाम रसूल, निर्मला, पूनम देवी गौतम और जूली कसरे को मंत्री, जबकि नरेंद्र यादव, श्याम राजपूत, दीक्षा, नेहा यादव और अंजलि दिवाकर को संगठन मंत्री बनाया गया। स्नेहलता त्रिपाठी, शशांक शेखर मिश्रा और अमीरुद्दीन को वैदिक सलाहकार तथा मुदस्सर खान को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। सदस्य पद पर मुनीसुद्दीन, नितिन सिंह, ज्ञान सिंह, अनवर खान, बबली देवी, कश्मीर सिंह, आमोद और रजनीश कुमार को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गुटबाजी की चर्चा भी रही और कई सभासद आयोजन में शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष वसीला अग्रवाल के आवास पहुंचे, जहां उन्हें वत्सला अग्रवाल और उनके पति मनोज अग्रवाल के हाथों प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नन्हे पंडित ने कहा कि शहर में जलभराव और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं के समाधान में सभासदों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन कई बार नगर पालिका के कर्मचारी सभासदों के सुझावों और निर्देशों का पालन नहीं करते, जिसके कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि संगठन नगर की समस्याओं को लेकर मजबूती से आवाज उठाएगा व जनहित के मुद्दों पर काम करेगा। सभासद एसोसिएशन के अनिल तिवारी नें बताया की मनमाने तरिके से सभासद संघ का गठन किया गया है | जिसमे या तो सपा मानसिकता या फिर अध्यक्ष के करीबी लोग शामिल हैं | सभासद एसोसिएशन पूर्व से ही जनता के हित लाभ के लिये कार्य कर रही थीं और करती रहेगी |
सभासद संघ का गठन, नन्हे पंडित बने जिलाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल मार्ग दर्शक
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



