युवती को गोली मारने वाला आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
27

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना मऊदरवाजा पुलिस ने युवती को गोली मारकर घायल करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अरुण मौर्य पुत्र विवेक मौर्य की ओर से 11 जून 2026 को थाना मऊदरवाजा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत में असतवल तराई निवासी विशाल कश्यप पुत्र विसंबर कश्यप पर उसकी 19 वर्षीय बहन को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही थी। रविवार को थाना प्रभारी अजब सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल कश्यप को अमलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियार का उपयोग घटना में किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धाराओं में भी कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]