फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डा. अंकुर लाठर ने की।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा जनपद के विभिन्न समुदायों के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भागीदारी की। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद की पहचान सदैव गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द रही है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी कहा कि जनपद में हमेशा सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते आए हैं। चाहे हिंदू, मुस्लिम, सिख अथवा ईसाई समाज हो, सभी समुदायों में आपसी प्रेम और सम्मान की परंपरा कायम रही है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बैठक में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी, मुफ्ती जफर मोहम्मद, यूनुस अंसारी, रिजवान अहमद, ताज, अलादीन , राजीव बाजपेयी , व्यापार मंडल के सदस्य व समाजसेवी मौजूद रहे।बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील
बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील





