फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशों के क्रम में जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वाहन पार्किंग में साइकिलों को पार्किंग शुल्क से पूर्णतः मुक्त कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं प्रभारी अधिकारी (नजारत) अरूण कुमार सिंह द्वारा आदेश निर्गत कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार अब कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आमजन अपनी साइकिलों को पार्किंग स्थल में निःशुल्क खड़ी कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य साइकिल उपयोग को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा आमजन को सुविधाजनक एवं किफायती परिवहन के लिए प्रेरित करना है।
अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं पार्किंग संचालकों को निर्देशित किया है कि आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी साइकिल चालक से पार्किंग शुल्क न लिया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों को इस व्यवस्था की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। जनपद प्रशासन द्वारा यह पहल स्वच्छ एवं हरित वातावरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
कलेक्ट्रट परिसर साइकिल पर वाहन शु:ल्क से मुक्त





