फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आईसेक्ट के अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को लखनऊ में होटल होलीडे इन में संपन्न राज्य स्तरीय विकसित भारत कॉन्क्लेव में बेस्ट सेंटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला प्रबंधक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि श्रेष्ठ कार्य, गुड़वत्ता परक प्रशिक्षण, स्टूडेंट क्वालिटी ट्रेनिंग के लिए एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट को बेस्ट सेंटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। आइसेक्ट के उपाध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी, जोनल हेड लियाकत अली खोखर आदि ने अवार्ड प्रदान किया एवं विकसित भारत के योगदान में उनके द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। विदित है की एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट फर्रुखाबाद आईसेक्ट इंडिया के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उनका कौशल संवर्धन कर रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। इंस्टीट्यूट विगत 24 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। इंस्टीट्यूट से निकलने वाले छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और समाज में अग्रणी भूमिका में है। इस अवसर पर सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इंस्टीट्यूट स्थापना काल से ही ग्रामीण शिक्षा पर विशेष कार्य कर रहा है। इंस्टीट्यूट का स्टाफ हमारे पाठ्यक्रम को बहुत ही सरलता से छात्रों को अध्यन कराता है जिससे छात्र सफलतापूर्वक कर पाते हैं और अपने उद्देश्य में सफल होते हैं। हमारा प्रयास है कि जन-जन तक एआई शिक्षा पहुंचे और वर्तमान पीढ़ी इसको समझे और इससे जुड़े क्योंकि इसने हमारे कार्य को आसान किया है। इंस्टीट्यूट द्वारा कौशल विकास सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाएं निरंतर संचालित होती हैं। जिनमें छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। काउंसलर फाल्गुनी भैरवानी, सुपर्णा मिश्रा, राधिका सोमवंशी, शैलेन्द्र मिश्रा रहे।
आईसेक्ट फर्रुखाबाद को मिला बेस्ट सेंटर अवार्ड





