लखनऊ लाठी चार्ज कांड को लेकर अधिवक्ताओं में उबाल, सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लखनऊ जनपद न्यायालय परिसर पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज एवं उनके चेम्बर गिराने विरोध में तहसील बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा व न्याय की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया किक्ष लाठी चार्ज में अधिकांश अधिवक्तागण घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है इन घटनाओं से अधिवक्तागणों में भारी रोष व्याप्त है । अधिवक्तागण अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि दोषी पुलिसकमियाँ जिन्होने लाठी चार्ज किया है तथा अधिवक्ताओं को पीटने का कार्य किया है, उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाये।प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढंत झूटी कहानी बनाकर जो झूठे मुकदमें दर्ज किये हैं उन्हें वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं के बैठने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाये।इसके साथ ही एटवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरन्त प्रदेश में लागू किया जाये।घायल अधिवक्ताओं को तुरन्त मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। तहसील बर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार व सचिव अतुल मिश्रा के निर्देशन में प्रदर्शन हुआ।