फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अधिवक्ता राजेश पाठक के घर चोरी के आरोपी को पुलिस नें भूठभेड़ में गिरफ्तार किया | मुठभेड़ के दौरान आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी है | जिसे उपचार के लिये भर्ती किया गया है |
थाना राजेपुर के ग्राम कुईयां निवासी राजेश पाठक के घर एक दिन पूर्व चोरी की घटना को अंजाम दिया है | पुलिस नें घटना के दौरान ही ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों कुलबंत पुत्र अवध बिहारी व उमेश पुत्र हरिराम को दबोचा था| सोमवार को आरोपी कुलवंत से पुलिस की निविया चौराहें के निकट झाड़ियों में बैठे होंने के दौरान मुठभेड़ हो गयी, जिससे बाएं पैर. में गोली लग गयी | जिससे वह घायल हो गया | उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया | दरअसल पुलिस के अनुसार आरोपी कुलबंत व उसके साथीं को मेडिकल के लिये भेजा गया था, जहां से कुलबंत को भाग गया और उसनें पुलिस से मुठभेड़ कर दी | सीओ अमृतपुर ऐश्वर्या उपाध्याय नें बताया की आरोपी के मुठभेड़ में गोली लगी है, उसे गिरफ्तार किया गया है |
पुलिस सुरक्षा से चोरी का आरोपी फरार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली



