ताला तोड़कर नकदी व जेवरात पार

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया खेड़ा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने मकान के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कीमती सामान समेट लिया और मौके से फरार हो गए।पीड़िता मीरा देवी पत्नी मूत्रचंद के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए कमरे का ताला तोड़ा और भीतर रखे सामान को खंगाल डाला। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि चोर घर से एक जोड़ी सोने के झुमके, एक सोने की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को तहरीर दी गयी है, पुलिस तहरीर के आधार पर जाँच कर रही है |