फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत की खुशी में जोरदार जश्न मनाया। आवास विकास तिराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।कार्यकर्ताओं ने पार्टी की इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली सफलता के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा विपक्ष को मजबूती से चुनौती देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरी ऊर्जा के साथ जुटने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक सदर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलामंत्री हिमांशु गुप्ता, पूर्व जिलामंत्री डीएस राठौर, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, सभासद अनिल तिवारी, शिवम द्विवेदी, सभासद प्रबल त्रिपाठी,
पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी, जिला मंत्री अभिषेक वाजपेयी व पूर्व मंडल अध्यक्ष पश्चिम विकास पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिकोना पर भी मनाया जश्न तिकोना पर एकत्रित हुए बीजेपी कार्यकर्ताओ नें भी बंगाल जीत का जश्न मनाया| जिसमे मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर, राम किशोर सैनी, प्रमोद दीक्षित, संजीब गुप्ता आदि रहे|
पश्चिम बंगाल जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां



