फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना कादरी गेट क्षेत्र के लाल गेट सिग्नल पर शनिवार दोपहर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान फोटो खींचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला मौके पर ही शांत करा दिया गया।जानकारी के अनुसार, लाल गेट सिग्नल पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे दीवान सुनील पाल के साथ एक पीआरडी
जवान और होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे एक पीआरडी जवान ने बाइक से आए दो युवकों की फोटो खींच ली, जिस पर युवकों ने आपत्ति जताई। युवकों का कहना था कि बिना अनुमति उनकी फोटो लेना उचित नहीं है और ऐसा करने का अधिकार जवान को नहीं है।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो
कुछ देर तक चलती रही और मौके पर हलचल का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।यातायात प्रभारी ने बताया कि दीवान सुनील पाल की ड्यूटी वहां लगी हुई थी और उनके निर्देश पर ही वाहन को रोका गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक मामूली विवाद था, जिसे मौके पर ही निपटा लिया गया।घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल रही, लेकिन पुलिस की सक्रियता से जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई।
ट्रैफिक पुलिस का बाइक का फोटो खींचने पर विवाद




