प्रदेश में पुनः मेघगर्जन के साथ वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ:प्रदेश में अप्रैल महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है|पिछले कई दिनों से प्रदेश में तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानो को गेहूं की फसल में काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है|मौसम विभाग की माने तो ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है|
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मथुरा, सहारनपुर, आगरा, फिरोजाबाद, शामली एवं आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की साथ झोंकेदार हवा भी चलने की सम्भावना है जिसकी गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।प्रदेश में अलीगढ़, अमरोहा,बदायूं बरेली,बिजनौर,बुलंदशहर,हापुड़,कासगंज,मेरठ, बागपत,मुरादाबाद,गाजियाबाद,मुजफ्फरनगर,गौतमबुद्ध नगर,पीलीभीत,रामपुर,मथुरा,हाथरस,सहारनपुर,एटा,आगरा,फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, संभल, शाहजहांपुर, शामली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में सोमवार को मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका अधिक है। जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है|