पूनम अवस्थी को जहानगंज का चार्ज, राजेश राय लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानध्यक्ष जहानगंज को लाइन हाजिर कर दिया है | जिससे महकमे में हड़कप है| थानध्यक्ष जहानगंज राजेश राय को लाइन हाजिर किया है, उनकी जगह पर महिला निरीक्षक पूनम अवस्थी को चार्ज दिया गया है | इसके साथ ही पुलिस लाइन से निरीक्षक कामिल खान को प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू बनाया गया है |