रामनवमी महोत्सव में भजन संध्या ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रोता

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री रामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्री राम विविध कला केंद्र द्वारा आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। रेलवे रोड स्थित बी.एस. मेंशन के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन गायक मुन्ना गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुन्ना गुप्ता द्वारा प्रस्तुत भजन “मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम”, “राम से बड़ा राम का नाम”, “तूने सबकी करी तरक्की मेरी तरक्की कर दो”, “हे मुरलीधर छलिया मोहन हम भी तुमको दिल दे बैठे” एवं “वृंदावन जाने को जी चाहता है” पर श्रोता जमकर झूमे और तालियों की गूंज से पूरा हाल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत मौजूद रहे।
भजन गायिका पायल यादव ने “सत्यम शिवम सुंदरम” भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और जमकर तालियां बटोरीं।
इस दौरान रामनवमी शोभायात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं माता दुर्गा के स्वरूपों के साथ-साथ राम विविध कला केंद्र के पदाधिकारियों को भी सांसद द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेद, जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम, महिला जिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला, नेहा शुक्ला, मधु पांडेय, सीमा मिश्रा, गुरसहायगंज से सुदेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, गोविंद गुप्ता, राजेश हजेला, पत्रकार उमाशंकर गुप्ता, हिंदू रक्षा दल के कानपुर प्रांतीय अध्यक्ष सनी गुप्ता, जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता, रामबाबू कला केंद्र के संस्थापक एमटीएन लाल, हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, सौरभ मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।