अवैध गैस सिलेंडर रखने पर कार्रवाई, एक को दबोचा

0
357

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला अस्तबल तराई में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर रखने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मौके से भरे और खाली सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि शिबू पुत्र अफजल के वाड़े में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखे गए हैं। इस पर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान वीरपाल पुत्र बैजनाथ निवासी बलोखर थाना नवाबगंज, उम्र करीब 50 वर्ष को मौके पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो भरे हुए और छह खाली गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने सभी सिलेंडरों को कब्जे में लेकर थाना मऊ दरवाजा पहुंचाया। मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी को दे दी गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]