सातनपुर मंडी में आलू के भाव स्थिर, बिकवाली रही संतोषजनक

0
333

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद की सातनपुर मंडी में इन दिनों आलू के भाव स्थिर बने हुए हैं। पिछले दिनों की तरह ही इस सप्ताह भी मंडी में विभिन्न किस्मों के आलू लगभग समान दरों पर बिकते नजर आए। किसानों और व्यापारियों के अनुसार बाजार में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं रहा।
मंडी में गड्ड आलू 201 से 301 प्रति कुंतल, सामान्य छट्ठा 301 से 381 रूपये प्रति कुंतल तथा सुपर छट्ठा (सिल्चर/साउथ क्वालिटी) 381 से 451 प्रति कुंतल के बीच बिका। वहीं 3797 वैरायटी का आलू 501 से 601 प्रति कुंतल रहा। चिप्सोना और हाइलैंड किस्म के आलू 601 से 701 प्रति कुंतल तक बिके, जो उच्च क्वालिटी में गिने जाते हैं।
व्यापारियों का कहना है कि मंडी में आवक सामान्य रही और खरीदारों की सक्रियता के चलते बिकवाली भी ठीक-ठाक रही। किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने से संतोष देखा गया।
जानकारों के मुताबिक फिलहाल बाजार में स्थिरता बनी हुई है और आने वाले दिनों में आवक व मांग के आधार पर ही भाव में बदलाव की संभावना है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]