पूर्व सैनिक की वृद्ध माँ के कुंडल नोचकर बाइक सबार फरार

0
294

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुबह टहलने के लिए जा रही पूर्व सैनिक की वृद्धि मां के कुंडल बाइक सवार बदमाशों ने नोच लिए और फरार हो गये | जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस नें घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, फिलहाल घटना ने पुलिस की साख पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं, स्थानीय लोगों की मांग है की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाये| आए दिन इस सड़क पर हो रही घटनाओं से लोगों में रोष है | कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम बिजाधरपुर के मजरा पाल नगला रखा रोड निवासी संतोष पाल पूर्व सैनिक है, उनकी मां 85 वर्षीय राम जानकी पाल पत्नी राम शरण पाल सुबह लगभग 5:40 बजे टहलने के लिए घर से निकलीं, घर से कुछ मीटर की दूरी पर ही पीछे सेन्ट्रल जेल की तरफ से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने राम जानकी को रोक लिया और झपट्टा मार कर उनके कुंडल नोच लिए व जिला जेल की तरफ फरार हो गए| जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गई सूचना मिलने पर सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले| स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी मार्ग पर कई लोगों के मोबाइल छीनकर ले जाने की घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन पुलिस की तरफ से कोई ठोस कदम सुरक्षा की दृष्टि से नहीं उठाए जाते | कोतवाल फतेहगढ़ रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद विधि कार्रवाई की जाएगी | जल्द खुलासा किया जायेगा

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]