लाल गेट सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति पद पर प्रदीप निर्विरोध निर्वाचित

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को लाल गेट रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति में सभापति एवं उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया था, जिन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।
निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभापति पद पर प्रदीप कुमार सक्सेना (पुत्र ललित प्रसाद) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। उपसभापति पद पर नंदकिशोर (पुत्र ब्रजराज किशोर) निर्वाचित हुए। इसके साथ ही प्रतिनिधि पद पर कृष्ण दत्त, अमित कुमार, अशोक कुमार कटियार और कशिश को निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, अभिषेक वाजपेयी, संतोष राजपूत, विकास पांडेय , पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर और जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी रहे।