पुरानी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, जान से मारने की धमकी

0
301

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम बेचेपट्टी निवासी सतीशचन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र देवीसहाय तिवारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 15 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे अपनी बुआ के घर से अपने ताऊ के बेटे विनोद तिवारी के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि ग्राम पिथनापुर निवासी आजेश शुक्ला पुत्र रामशंकर शुक्ला, कृष्णा पुत्र राजेश शुक्ला तथा पियूष पुत्र आजेश शुक्ला पहले से घात लगाए बैठे थे।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे अपने दरवाजे के सामने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना अमृतपुर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज किया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]