महिला से दुष्कर्म व लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज

0
333

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) अमृतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शिकायत में बताया कि वह 6 फरवरी को दवाई लेने के लिए अकेले फर्रुखाबाद गई नामजद के खिलाफ तहरीर। शाम करीब 6:30 बजे दवा लेकर घर की ओर से पैदल अपने गांव लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गलारपुर निवासी धर्मेन्द्र सक्सेना पुत्र मदनपाल, जो कथित रूप से शराब के नशे में था, ने उन्हें जबरन खेत में खींच लिया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला के अनुसार, आरोपी उसके बैग से लगभग पांच हजार रुपये भी लेकर चला गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में थाना पुलिस नें आरोपी धर्मेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]