बलात्‍कार के प्रयास में बीएसपी विधायक के 3 गुर्गे गिरफ्तार

Uncategorized

बसपा सरकार के अपने लोग ही हत्‍या और बलात्‍कार के मामलों में शामिल

मुजफ्फरगनर। देहरादून से लौट रही दिल्ली की 2 लड़कियों से मुजफ्फरनगर में रेप करने की कोशिश करने वाले बसपा विधायक के 3 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों लड़कियों ने दिल्‍ली आकर गीता कालोनी पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पहले पुलिस ने इन लड़कियों पर दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश की थी।

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों की‍ गिरफ्तारी के लिए विधायक शाहनवाज राणा के घर छापा भी मारा था। पकड़े गए तीनों आरोपियों में से एक दिलशान राणा विधायक का काफी खास बताया जा रहा है। दिलशान राणा को ही मामले का मुख्‍य आरोपी बताया जा रहा है। उसके पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्‍वर भी जब्‍त की है।

गीता कालोनी की दो लड़कियां दो लड़कों के संग देहरादून से लौट रही थीं। मंगलवार रात जब ये लोग मुजफ्फरनगर पहुंचे तभी इन तीनों ने इन लोगों पर हमला बोल दिया। वे लड़कियों को फारचूनर गाड़ी में बिठाकर ले गए और रेप करने की कोशिश करने लगे। उनके साथ के लड़कों ने दिल्‍ली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने तुरंत मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर लड़कियों को इन विधायक के गुर्गों के हाथ से छुड़वाया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी भी अपने कब्‍जे में ले ली है। इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि उत्‍तर प्रदेश में बसपा सरकार के अपने लोग ही हत्‍या और बलात्‍कार के मामलों में शामिल हैं।