पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की सम्भावना

0
257

लखनऊ: प्रदेश के विगत दिनों हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है| मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है|मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में लखनऊ और आसपास जिलों के साथ पूर्वी यूपी के भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। वर्षा का असर लगभग 50 जिलों में होगा।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को लखनऊ,हरदोई,कन्नौज समेत 12 जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 11 जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के पूर्वानुमान हैं।राजधानी में गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रह सकता है। बुधवार को लखनऊ में वज्रपात का भी अलर्ट है। शुक्रवार से आसमान साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलने की संभावना है जिससे दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]