अग्नि गाथा के नायक शहीद राम नारायण आजाद’ पुस्तक का विमोचन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरों) श्रीरामनगरिया मेला के संस्कृति पंडाल में साहित्यकार भूपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘अग्नि गाथा के नायक शहीद राम नारायण आजाद’ का विमोचन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहीद राम नारायण आजाद के वंशज बॉबी दुबे भी मंत्री के साथ मंच पर उपस्थित रहे।
बताया गया कि यह पुस्तक ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर लिखी गई है, जिसे लेखक भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने लगभग दो वर्षों के शोध और परिश्रम के बाद तैयार किया है। मंत्री असीम अरुण ने पुस्तक की सराहना करते हुए शहीद आजाद के बलिदान को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया तथा उनके वंशज बॉबी दुबे को विशेष सम्मान दिया।
विमोचन कार्यक्रम में कायमगंज विधायक श्रीमती सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम प्रकाश तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।