फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोतवाली क्षेत्र की घुमना चौकी अंतर्गत पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक युवक को प्रतिबंधित चाइनीस मांझा के साथ पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार युवक के पास से चाइनीस मांझा की दो चरखियां बरामद की गईं, जिनमें से एक चरखी का कुछ मांझा पहले ही बिक चुका था। युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया, जहां उससे काफी देर तक पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह बजरिया क्षेत्र से चाइनीस मांझा खरीदकर लाया था और उसे फुटकर में बेच रहा था। पुलिस द्वारा बताए गए स्थानों पर जांच की | युवक की पैरवी में देर शाम कई लोग कोतवाली पहुंचे। इसके बाद एक सभासद पति की मौजूदगी में युवक को उनकी सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया| घुमना चौकी प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि बरामद चाइनीस मांझा की मात्रा कम थी। अधिक मात्रा में मांझा मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाती, लेकिन मात्रा कम होने के कारण पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया।


