श्री रामनगरिया मेला में लगी विकास योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का श्री गणेश

0
318

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)श्री रामनगरिया मेला परिसर में एक माह की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया और इसकी सराहना की। जिलाधिकारी ने आमजन से प्रदर्शनी देखने और योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ उठाने की अपील की।
चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना, स्टार्टअप इंडिया व स्टार्ट इन यूपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा मनरेगा जैसी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना, उज्ज्वला योजना, स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, मेधावी छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, डिजिटल प्रदेश-स्मार्ट प्रदेश, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, एयरपोर्ट विस्तार, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर हब, निवेश का सुरक्षित वातावरण एवं फर्रुखाबाद के विकास से संबंधित विषयों पर आधारित फ्लैक्स प्रदर्शित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]