26वां सुंदरकांड समिति का वार्षिकोत्सव भव्य रूप से संपन्न

0
323

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री सुंदरकांड पाठ समिति चिंतामणि द्वारा समिति का 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। शहर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसे पंडित मनीष शुक्ला, पंडित निर्मल एवं कमलेश दीक्षित ने विधि-विधान से संपन्न कराया।
समिति के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह किशोर के नेतृत्व में सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर छप्पन भोग का प्रसाद कन्या भोज के साथ वितरित किया गया। आयोजन में घनश्याम वाजपेयी, प्रशांत सिंह, अनूप सिंह, अनुराग वर्मा, अनुराग पाण्डेय, वैभव प्रताप सिंह, अजीत वर्मा, शरद वाजपेयी सहित अनेक श्रद्धालु व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]