बाबा साहब के विचार,सिद्धांत और दूरदृष्टि भारतीय लोकतंत्र की नींव:सीएम योगी

0
308

लखनऊ:प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वां महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।अपने आधिकारिक एक्स हैंडल बाबासाहेब को संविधान निर्माता और समता-स्वतंत्रता-बन्धुता के प्रबल पक्षधर के रूप में याद किया। उन्होंने लिखा किसामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बाबा साहब के विचार, सिद्धांत और दूरदृष्टि भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं। समाज में व्याप्त विषमता, अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज के निर्माण का जो सपना बाबा साहब ने देखा था, वह आज भी हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक है।”

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]