धर्मध्वजा पुनर्प्रतिष्ठापन से संकल्प परिपूर्ण,विश्व के करोड़ों करोड़ राम भक्तों को मेरा प्रणाम:पीएम मोदी

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर पर आज धर्म ध्वजा की स्थापना की|इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन सनातनियों के लिए ऐतिहासिक है।सदियों की वेदना अब विराम पा रही है और सदियों का संकल्प सिद्ध हो रहा है। धर्म ध्वजा की पुनर्प्रतिष्ठापना से संकल्प परिपूर्ण हुआ है|जो संकल्प एक पल को भी डिगा नहीं, एक पल को टूटा नहीं, आज धर्म ध्वजा पुनर्प्रतिष्ठापन से वह संकल्प परिपूर्ण हुआ। 
प्रधानमंत्री मोदी ने इस पावन अवसर पर हाथ जोड़कर भगवान राम को प्रणाम किया| वैदिक मंत्रों के मंत्रोच्चार और अभिजीत मुहूर्त में हुए इस ध्वजारोहण ने पूरी रामनगरी को उत्सव के रंग में रंग दिया| इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों बाद घाव भर रहा है ध्वज के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि भगवा रंग, सूर्य वंश की थापी, प्रतीक चिह्न प्रतिष्ठित हुआ है। यह धर्म ध्वजा प्रतिष्ठापित करेगा, जो लोग किसी कारण मंदिर नहीं आ पाते और दूर से धर्म ध्वजा को प्रणाम करते हैं उन्हें भी उतना ही पुण्य मिल जाता है।विश्व के करोड़ों करोड़ राम भक्तों को आज प्रणाम है। निर्माण से जुड़े हर श्रमिक, कारीगर, शिल्पकार, वास्तुकार को प्रणाम है।