फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खस्ता हो रहे पांचाल घाट पुल के समाननंतर नए पुल निर्माण के विषय में जानकारी मांगी गयी थी| अधिवक्ता डॉ. दीपक द्विवेदी ने समाननंतर पुल निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र भेजा था जिस पर कार्यवाही शुरू हो गयी, जिसमे परियोजना निर्देशक शाहजँहापुर इकाई परियोजना क्रियान्वयन ने जानकारी देकर बताया कि दीपक द्विवेदी के प्रार्थना पत्र पर पांचाल घाट गंगा पुल के समाननंतर दूसरा पुल बनाने के लिए सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्रालय भारत सरकार ने इसके लिए डीपीआर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक परियोजना सलाहकार नियुक्त किया है, वर्तमान में डीपीआर कि कार्यवाही प्रक्रियाधीन है|
पांचाल घाट पुल के समाननंतर दूसरे पुल निर्माण की कार्यवाही जारी



