फार्मर रजिस्ट्री आईडी ना बनने पर किसान सम्मान निधि होगी बंद

0
723

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाये जाने का कार्य अभियान के रूप में चलाया जा रहा है| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन अभियान की प्रगति पर नजर रखे हैं| जिन किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी नही बनेगी उनको किसान सम्मान निधि की अगली किश्त उपलब्ध नही होगी|
जनपद में अब तक 2,50,000 किसानों के सापेक्ष 1,43,000 किसानो की फार्मर आईडी बनायी जा चुकी है, अभी लगभग 1,07,000 किसानो की फॉर्म रजिस्ट्री आईडी बनाई जानी है, केंद्र सरकार के निर्देश हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के समस्त लाभार्थियों को अगली किस्त का लाभ तभी मिलेगा जब उनकी फॉर्म रजिस्ट्री आईडी बन जायेगी। इसके अलावा कृषि विभाग व अन्य विभागों की योजनाओं का लाभ भी किसानों को तभी मिलेगा जब उनकी फॉर्म रजिस्ट्री आईडी बनी होगी। फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए लेखपाल,कृषि कार्मिक, पंचायत सहायक तथा रोजगार सेवक लगाये गये हैं जो सहायक एप्प के माध्यम से, जन सुविधा केंद्र के माध्यम से या किसान के द्वारा स्वयं फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य कर किया जा रहा हैं। जनपद की प्रगति बढ़ाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर जिलाधिकारी के द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है जो फार्मर रजिस्ट्री करने हेतु लगाए गए कार्मिकों के कार्य की समीक्षा करेगे व खराब कार्य करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु प्रस्ताव देंगे। जिलाधिकारी के स्तर से इसकी प्रतिदिन इसकीं समीक्षा की जा रही है व कार्य न करने वाले या खराब प्रगति वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। कल की समीक्षा में यह पाया गया है कि कई गांव में कार्य नही हुआ है तथा न्याय पंचायत स्तर पर अनुश्रवण के लिए लगाए गए कई अधिकारी निरीक्षण हेतु गांव में नहीं गए हैं तथा उनकी न्याय पंचायत की प्रगति अच्छी नहीं है,ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध जिलाधिकारी के स्तर से कार्यवाही की तलवार लटकी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]