चौपाल में सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

0
548

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) तहसील सदर की ग्रामसभा कुरैली विकास खंड मोहम्दाबाद के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में आये हुए ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियो द्वारा प्रदान की गई व उनकी समस्याओं को सुना गया एवं महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा एसआईआरके फॉर्म भी वितरित किये गये। जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से स्थापित हरगोविंद की सोलर चक्की का शुभारंभ किया गया| पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकान्त पाण्डेय आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]