महिला ने अपने दो बच्चो के साथ गंगा में लगायी छलांग

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) महिला ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ गंगा में छलांग लगा दी| जिससे हड़कंप मच गया| मौके पर तैनात एनडीआरएफ नें गंगा में कूदकर महिला व उसके बच्चो को बचा लिया| तीनों को सीएचसी में भर्ती किया गया|
शमसाबाद के ग्राम न्यामतपुर निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र कुमार की 26 वर्षीय अर्चना अपने 2 वर्षीय पुत्र आशीष व 3 वर्षीय पुत्री आशिका के साथ बीते लगभग 5 दिन पूर्व जनपद हरदोई अपने मायके गयी थी, दो बच्चे आयुष व आरुष घर पर ही छोड़ दिये थे| गुरुवार को जितेंद्र पत्नी व दोनो बच्चों के साथ बाइक से वापस आ रहे थे। उस समय शमसाबाद के ढाई घाट गंगा पुल के नीचे मेला देखकर जितेंद्र अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर बच्चों के लिए खिलौना लेने चला गया, उसी दौरान अचानक अर्चना दोनों बच्चों के साथ पुल से गंगा में कूद गयी| मौके पर तैनात एनडीआरएफ टीम के देवेंद्र बहादुर सिंह ने तीनो को सकुशल बचा लिया| महिला अर्चना ने बताया कि की पुल पर बच्चे रो-रो रे रहे थे तो गुस्से में उसने बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगा दी| शमशाबाद थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि ढाई घाट पुल पर एक महिला अर्चना ने छलांग लगा दी थी| उन्हें सकुशल निकाल कर सीएचसी में भर्ती किया गया|