फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार अहले सुबह पैदल जा रहे मन्दिर कर्मी का मोबाइल बाइक सबार नें लूट लिया और फरार हो गये| मामले में पुलिस को तहरीर दी| घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला किसानन नगला निवासी नितिन गौतम पुत्र विजय गौतम ने थाना में तहरीर दी| जिसमे बताया कि वह अपने साथी शिवम के साथ शीतला माता मन्दिर से फतेहगढ़ की तरफ जा रहे थे, नितिन का फोन शिवम चला रहा था, उसी दौरान अनोखे लाल मिष्ठान भंडार के सामने एक बाइक पर सवार दो लोगों नें उसका फोन लूट लिया| मामला मन्दिर में सीसीटीवी में दर्ज हो गया| चौकी प्रभारी अनिल कुमार नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| सीसीटीवी देखे जा रहे हैं|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



