रात 8:02 बजे होगा चाँद का दीदार,जाने शुभ मुहूर्त

लखनऊ:सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ आज 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा|इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास करती हैं|रात को चंद्रमा निकलने के बाद पूजा अर्चना करके पत्नियां चांद को अर्घ्य देकर अपने उपवास को संपन्न करती हैं|करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थ तिथि को मनाया जाता है|इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक दिन भर भूखी प्यासी रहकर व्रत करती है|महिलाएं दिन में एकसाथ इकट्ठा होकर पूजा अर्चना करती है और माता करवा की कथा सुनती है इसके बाद रात को चंद्रमा निकलने पर छलनी से चांद को देखते हुए पति का चेहरा देखते हुए चांद को अर्घ्य देती हैं चाँद की पूजा के बाद पति अपने हाथों से पत्नी को पानी पिलाकर इस उपवास को संपन्न करता है|करवाचौथ पर राजधानी लखनऊ में रात 8:02 बजे चांद निकलेगा, जिसके बाद महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर अपने व्रत खोलेगी|
करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त:
करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है। वहीं चतुर्थी तिथि का समापन 10 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। आज करवा चौथ के पूजन के लिए केवल एक ही शुभ मुहूर्त मिलेगा जो शाम 5 बजकर 57 मिनट से शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।