नेपाल के हालातों की भारत से तुलना सपा प्रमुख की गंदी राजनिति का परिणाम: सुब्रत पाठक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर शनिवार को सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ| जिसमें कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सपा सुप्रीमों पर तीखा हमला बोला| उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने भारत के पवित्र लोकतंत्र की तुलना नेपाल के चल रहे हालातो से की है सपा प्रमुख का भारत के प्रति ऐसी सोच रखना उनकी गंदी राजनीति को प्रदर्शित करता है।
पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की छवि को निखारने का कार्य किया है। भारतीय संस्कृति की पहचान को विश्व भर में ख्याति दिलाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 1980 में भाजपा के निर्माण में 11 सदस्यों की भागीदारी थी लेकिन आज वह पार्टी 11 करोड़ सदस्यों वाली बन चुकी है| तीन बार लगातार केंद्र की सत्ता पर बहुमत के साथ कोई राजनीतिक दल जीत रहा है तो वह सुशासन और विकास की नीति पर जीत रहा है। अखिलेश यादव ने भारत के पवित्र लोकतंत्र की तुलना नेपाल के चल रहे हालातो से की है सपा प्रमुख का भारत के प्रति ऐसी सोच रखना उनकी गंदी राजनीति को प्रदर्शित करता है। सपा प्रमुख को यह मालूम होना चाहिए की नेपाल में वर्तमान की सरकार भ्रष्टाचार परिवारवाद वंशवाद और आतंक से पीड़ित थी भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता चला रहे हैं। भारत की नेपाल से तुलना करने वाले राजनीतिक दल और उनके नेता खुद के गिरेवा में झांक कर देखें| 2014 से पहले 10 वर्ष तक डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे लेकिन उनको कठपुतली की तरह तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चलाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान सेवा समर्पण और सुशासन को समर्पित है भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां व नीतियों की जानकारी पहुंचाने का कार्य करें।
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं उन्होंने अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में जन सेवा और जन कल्याण के ही कार्य किए हैं| भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित है उसका कार्यकर्ता सेवा और समर्पण का भाव लेकर जनता के बीच जाता है| संचालन जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने किया। जिला महामंत्री डीएस राठौर, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, जितेंद्र सिंह , हिमांशु गुप्ता,महामंत्री सुनील रावत,संजीव गुप्ता, ममता सक्सेना,जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, रश्मि दुबे, शिवम दुबे, अरुण दुबे, संजय सिंह, जिला मंत्री अभिषेक बाथम,डॉ. प्रभात अवस्थी, रजनीश मिश्रा शशांक शेखर मिश्रा, प्रभाकर त्रिवेदी, प्रभाकर राजपूत, रानू दीक्षित आदि रहे।