फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शिक्षक की पत्नी संदिग्ध हालत में फांसी पर झूल गयी, गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला अंडीयाना निवासी राहुल मिश्रा प्राइवेट शिक्षक का कार्य करता है, राहुल कचेहरी में अधिवक्ता का कार्य भी करता है| राहुल का बीते लगभग 6 महीने पूर्व 25 फरवरी 2025 को जनपद एटा के नयागाँव सराय अगहत निवासी अनिल कुमार मिश्रा की 30 वर्षीय पुत्री क्षमा के साथ विवाह हुआ था| सोमवार क्षमा फांसी पर झूल गयी, राहुल नें पत्नी क्षमा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में दोपहर 2 बजे भर्ती कराया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक क्षमा की माँ सुषमा मिश्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| रोड़बेज चौकी प्रभारी कपिल कुमार नें बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| 





संदिग्ध हालत में शिक्षक की पत्नी फांसी पर झूली



