तहसील दिवस में 52 में मात्र दो का सम्पूर्ण समाधान

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 04,विकास विभाग की 01,विद्युत विभाग की 02 व अन्य विभागों की 12 शिकायतें मिलाकर कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने द्वारा प्राप्त शिकायतों प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश दिये। इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार रहे।