फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) हिन्दू धर्म के प्रति आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग करनें के मामले में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माडल शंकरपुर निवासी शिव नारायण पुत्र कुंवर सिंह राठौर ने मुकदमा दर्ज कराया| दर्ज किये गये मुकदमें में कहा कि गाँव की ही महिला विनीता पत्नी देवपाल जाटव ने फेसबुक पर हिन्दू धर्म के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया| जिसका वीडियो वायरल कर दिया| जाँच दारोगा लक्ष्मी नारायण को दी गयी| 





–



