फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए जनपद में कई जगह बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया| जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिले नजर आये|
राजेपुर के चित्रकूट रामनिवास विद्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह, उप जिलाधिकारी अमृतपुर संजय सिंह आदि ने चित्रकूट के 205 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की| जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तहसीलों में अभी तक 3 हजार पैकेट बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गयी है|
एसडीएम नें वितरित की बाढ़ राहत सामग्री
तहसील सदर के ग्राम कटरी गंगपुर में उप जिलाधिकारी रजनीकांत द्वारा राजस्व टीम के साथ 295 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट वितरित की गयी| राजस्व निरीक्षक श्याम बाबू, प्रभारी राजस्व निरीक्षक अजीत द्विवेदी, लेखपाल संजय कुमार आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


