उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी में शिक्षकों की भर्ती पता नही, दांव पर छात्राओं का भविष्य!

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था मखौल बनी है! कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा 8 तक की शिक्षा पूर्ण करनें के उपरांत उनका उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी में दाखिला होना है| सत्र अप्रैल से शुरू होना था| कई महीने गुजर जानें के बाद अभी तक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती नही हो सकी है| जिससे छात्राओं का भविष्य दांव पर है!
दरअसल कमालगंज के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय से जिन छात्राओं नें कक्षा आठ तक की पढ़ाई पूर्ण करनें के बाद उनका दाखिला उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 9 में किया जाना है| जिसमे छात्राओं का दाखिला कक्षा 9 से इंटर तक में होना है| जिसके सापेक्ष कुल 28 छात्राओं का पंजीकरण किया गया है| उच्चीकृत कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय का भवन भी बनकर तैयार है| लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कार्य प्रगति पर नही हो रहा है| जिससे छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है| शिक्षकों की भर्ती अधर में है|
विद्यालय में इन पदों पर होनी है भर्ती
प्रधानाचार्य एक पद, पीजीटी हिंदी एक, अंग्रेजी एक, गणित एक, जीव विज्ञान एक, रसायन विज्ञान एक, भौतिक विज्ञान एक, कम्प्यूटर एक , लैब असिस्टेंट के तीन पदों के साथ ही चौकीदार व चपरासी पद पर भर्ती होना है|
डीसी बालिका शिक्षा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभी तक दाखिले नही किये गये हैं| अभी दाखिले की 25 अगस्त को अंतिम तिथि है| बोर्ड के फार्म नही भरे गये है | शिक्षक भर्ती की फाइल तैयार हैं| सीडीओ के हस्ताक्षर के बाद भर्ती होगी|