सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता बंदी की मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सजायाफ्ता बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया | जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित आकर दिया| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया |
जनपद हरदोई के लोनार झौहाना निवासी 50 वर्षीय प्रतिपाल पुत्र बच्चन पर साल 2002 में बलात्कार आदि के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदोई के न्यायालय से 10 साल की सजा से 29 सितंबर 2024 को दंडित किया गया था| बीते 18 मई 2025 को उसे हरदोई जिला कारागार से सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में भेजा गया था| कारागार के अधिकारियों की मानें तो प्रतिपाल सिंह के 23 जुलाई को पेट दर्द की शिकायत हुई| जिस पर उसे कारागार के भीतर ही चिकित्सक ने उपचार दिया| 24 जुलाई को सुबह 7 बजे बंदी प्रतिपाल की हालत बिगड़ी तो उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें 7:36 को मृत घोषित किया गया| कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष तिवारी नें बताया .बंदी की मौत हुई है| उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|