फर्रुखाबाद के जेबकतरे को लखनऊ पुलिस नें मुठभेड़ में मारी गोली, 16 मुकदमें हैं दर्ज

0
693

लखनऊ:(जेएनआई) बीती देर रात लखनऊ पुलिस ने शातिर जेब कतरे का हाफ एनकाउंटर कर दिया| पुलिस से मुठभेड़ में शातिर जेब कतरे के पैर में गोली लगी है| पुलिस नें आरोपी जेबकतरे को गिरफ्तार किया है| आरोप के ऊपर कुल 16 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं| आरोपी हफ्ते में तीन बार फर्रुखाबाद से लखनऊ बारदात को अंजाम देनें आता था|
महानगर पुलिस व दो बाइक सवार चार बदमाशों के बीच बुधवार देर रात अकबरनगर सौमित्र वन के पास मुठभेड़ हुई। पैर में गोली लगने से फर्रुखाबाद कमालगंज निवासी बदमाश कुलदीप पुत्र राकेश घायल हो गया। बीते दो दिन पहले महानगर इलाके में कपड़ा कारोबारी से 47 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में डीसीपी मध्य ने तीन टीमों को बदमाशों की धर-पकड़ के लिए लगाया था। बीती बुधवार रात करीब 12 बजे सौमित्र वन के पास चेकिंग करनें के दौरान पुलिस को दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार कुलदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।  पुलिस को बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, कारतूस और घायल बदमाश की जेब से 25 हजार रुपये मिले हैं। एडीसीपी मध्य ममता रानी ने बताया कि आरोपी के पैर में गोली लगी है| वहीं उसके तीन साथी मौके से भाग निकले। पूछताछ में आरोपी ने दो दिन पहले हुई घटना में शामिल होना बताया है। कुलदीप के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]