फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बृहस्पतिवार को बीजेपी ने पूरे जनपद में संत समाज सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत सभी मंडलों में स्थापित प्रसिद्ध मठ और मंदिरों में संतों एवं पुजारियों का अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कमालगंज में स्थित राम जानकी मंदिर में पुजारियों का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा पर्व का बहुत महत्व है, बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के
निर्देश पर पूरे जनपद में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम को मनाने का निर्णय लिया गया, जनपद में स्थापित प्रसिद्ध मंदिरों की देखरेख करने पुजारी एवं महतं को सम्मानित करने का कार्य किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया खुदागंज में स्थित सिद्ध गुफा में स्थापित हनुमान मंदिर के पुजारी रतिराम दास जी महाराज कथा वाचक राजू बमबम चतुर्वेदी ,काव्य रामायणी राजन अवस्थी, पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज का सपरिवार पंहुच सम्मान किया|
सांसद नें भी दुर्वाषा आश्रम पंहुच लिया आशीर्वाद
सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम पहुंचकर महंत ईश्वर दास जी महाराज एवं गुरुदेव मौनी महाराज जी का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत आदि परिजन भी रहे|
श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन
श्री दुर्वाषा ऋषि आश्रम पर भव्य व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में साधू व संत पंहुचे और प्रसाद ग्रहण किया| सभी संतों को महंत ईश्वरदास महाराज के नेतृत्व में दक्षिणा भी दी गयी| इसके बाद सुबह से शुरू हुआ भंडारा रात तक चलता रहा| 
गुरु पूर्णिमा बीजेपी ने किया संतों का सम्मान



