तहसील दिवस में 101 शिकायतों में 3 का निस्तारण

0
480

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे मात्र 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 57,पुलिस की 19,विकास विभाग की 04,विद्युत विभाग की 05 व अन्य विभागों की 16 शिकायते कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंग,मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]