माफिया अनुपम दुबे के भाई बब्बन सहित दो को भेजा जेल

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे बब्बन सहित दो को पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | उनके ऊपर बिल्डर्स का लाखों रूपये हड़प कर उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी देनें का आरोप है|
थाना कादरी गेट के ग्राम भाऊपुर निवासी अजय कुमार ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमे कहा कि वह बिल्डर्स का कार्य करता है| उसने माफिया अनुपम दुबे के भाई अभिषेक दुबे उर्फ जीतू से सिनोडा पृथ्वी मोहम्मदाबाद में इंटर कालेज निर्माण का ठेका लिया था| जिसमे निर्माण का लाखों रुपया ही दिया गया| जब रूपया माँगा तो नही दिया| 11 फरवरी 2020 को अजय मोहम्मदाबाद से घर जा रहा था उसी दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन बेबर रोड के निकट माफिया के भाई अमित दुबे नें रोंक लिया और कहा कि गाँव चलो अनुपम दादा नें बुलाया है| अमित दुबे व उनके साथ विनोद दुबे, हरिमान सिंह निवासी सहसापुर सुभाष मिश्रा पुत्र उर्फ मामा निवासी मेरापुर गुजराती (भोगांव) ,मैनपुरी, शिवम पंडित निवासी मसेनी फतेहगढ़ जबरन गाड़ी में डालकर अपने गाँव सहसापुर लेकर गये और वहां बंद कर कई दिनों तक प्रताड़ित किया| माफिया अनुपम दुबे व उनके भाई जीतू नें कहा कि अगर रूपये मांगे तो जान से मार देगे और भट्टे में झोंक देंगे| तेरी राख भी नही मिलेगी| काफी मिन्नत के बाद चार-पाँच दिन के बाद छोड़ा| माफिया और उसके भाईयों के भय से पीड़ित अजय कुमार परिवार के साथ दिल्ली चला गया| माफिया व उसके भाईयों पर 58,71,820 रूपये बकाया हैं जो नही दिये| पुलिस नें शनिवार को पूर्व व्लाक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन व शिवम पंडित को गिरफ्तार कर उनका न्यायालय के लिए चालान कर दिया |