एसपी के आदेश पर गेट्स हाउस किरायेदार पर मुकदमा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) गेस्ट हाउस के किरायेदार द्वारा लाखों रूपये किराया ना देनें व सामान भी चोरी कर लेनें के मामले में पीड़ित भवन स्वामी नें एसपी से शिकायत की| एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस नें गेट्स हॉउस किरायेदार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कान्हेपुर निवासी अरविन्द कुमार दीक्षित पुत्र दिवारी लाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि उनका एक गेट्स हॉउस मदनापुर मोहम्मदाबाद में है| गेस्ट हॉउस को जनपद मैनपुरी के बेबर करपिया निवासी प्रवीन कुमार पुत्र बालक राम ने एक लाख 17 हजार रूपये मासिक किराये पर 5 साल के लिए लिया था| प्रवीन जनवरी 2025 से गेस्ट हाउस किराये पर संचालित कर रहा है| बीते लगभग तीन महीनें से प्रवीन नें किराया नही दिया |जिससे प्रवीन पर कुल 3 लाख 51 हजार रूपये बांकी है| जिसको प्रवीन कई बार मांगने पर नही दे रहा है| बीते 1 जून को दोपहर लगभग 1 बजे प्रवीन ने गेट्स हॉउस में लगे 9 सीसीटीवी कैमरे, एक इंवर्टर, 2 बैटरी डीबीआर, 15 कम्बल, 15 तौलिया, 6 पंखे, 6 कुर्सी, 6 मेंज, एक प्रिंटर आदि सामान चोरी करके ले गये|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad